मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा में श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
मथुरा में बुधवार की सुबह से ही मकर संक्रांति का पर्व पूरे भक्ति भाव और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है दो दिवसीय पर्व के चलते 14 और 15 जनवरी को श्रद्धालुओं का सैलाब जमुना घाटों पर उमड़ा । पहले दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और सुख शांति समृद्धि की दुआएं मांगी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना घाट पहुंचे।