बस्ती जनपद में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 2019 बैच की शीतल चतुर्वेदी ने 9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 तथा 10वीं प्रतियोगिता 2025-26 में 45 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।