गुलावठी में सैदपुर रोड होली पार्क के निकट आज सेवा भारती द्वारा स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रजुलत कर पुष्प अर्पित किए गए। नगर के सभी सेवा भारती के सदस्यों द्वारा उनके जीवन पर बारी बारी से प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे प्रारंभ हुआ।