बाड़मेर जिले के सबसे बड़े वांकल धाम विरात्रा माताजी मंदिर में शनिवार को विशाल आधुनिक धर्मशाला का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुजरात के पंडित हितेश भाई शास्त्री सानिध्य में करोड़ों की लागत से बनने वाली धर्मशाला का भूमि पूजन हुआ कई लोग मौजूद रहे। विरात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालु लोगों के लिए धर्मशाला लाभदायक होगी।