खंडेला: ढाणी गुमान सिंह के पास से स्थाई वारंटी को खंडेला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Khandela, Sikar | Mar 25, 2024 सीकर जिले की खंडेला थाना पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाणी गुमान सिंह के पास से स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थाई वारंटी हरफूल मीणा पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था जिसके बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे आज गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।