गंधवानी: कोठड़ा में किसान के खेत में मिले जंगली जानवर के पग मार्क, वन विभाग ने बनाया पंचनामा, ग्रामीणों में दहशत
कुक्षी गंधवानी क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ताजा मामला निसरपुर के गांव कोठड़ा का है सुबह कोटेश्वर मार्ग पर खेत में जंगली जानवरों के पग मार्क दिखाई दिए ग्रामीणों ने बताया सोमवार मंगलवार रात्रि को एक अज्ञात जानवर द्वारा किसी बड़े जानवर का शिकार कर उसे घसीटता ले गया पूरे डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पे खून के निशान देखे गए।