मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना अधिकारी ने मानसिक रूप से पीड़ित युवक की बचाई जान, युवक ट्रेन के आगे भाग रहा था
रेलवे स्टेशन मारवाड़ जंक्शन पर जीआरपी थाना अधिकारी देवाराम देवासी द्वारा एक मानसिक रूप से पीड़ित युवक की आज जान बचाई, हिसार एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर उक्त युवक ट्रेन के आगे भागने लगा जीआरपी थाना अधिकारी ने तत्परता दिखा युवक को तुरंत प्रभाव से पकड़ा जीआरपी के वाहन द्वारा युवक भीकाराम को उनके गांव ठाकुरवास पहुंचाया गया परिवार ने जीआरपी का आभार व्यक्त किया।