बिधूना: बेला क्षेत्र के फतेतापुरवा गांव में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने चारपाई से टकराया, एक युवक की मौत, दो लोग घायल
अनयंत्रित ई-रिक्शा चारपाई से टकराया, एक की मौत, दो अन्य घायल बेला। थाना क्षेत्र के गांव फतेतापुरवा निवासी किसान मिथुन (27) पुत्र स्व आशाराम सोमवार सुबह करीब दस बजे अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर अपने भाई पिंटू, ग्रामीण प्रेमनारायण व अपने बच्चों के साथ बैठा था। तभी गांव बरकसी की तरफ से आरहा एक ई-रिक्शा अनयंत्रित होकर चारपाई से टकराकर पलट गया।