मुज़फ्फरनगर में तरन्नुम को न्याय दिलाने की लड़ाई में समाजसेवी मनीष चौधरी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का समर्थन मिला है।तरन्नुम ने आरोप लगाया कि उसके पति ने कुछ मौलवियों के बहकावे में आकर दूसरा निकाह कर लिया। कार्रवाई न होने पर मनीष चौधरी ने आंदोलन का ऐलान किया। जमीयत के मौलाना शुऐब आलम ने सहयोग का भरोसा दिया। यदि मंगलवार तक न्याय नहीं मिला,तो मस्जिद पर पंचायत होगी