मैनपुरी: खरपरी में बाइक सवार की टक्कर से महिला की हुई मौत, मासूम पुत्र घायल
कुर्रा क्षेत्र के ग्राम पतारा किशनपुर निवासी कमलेश कुमारी उर्फ रितु पत्नी जितेंद्र कुमार बीती रविवार की रात्रि में कोतवाली क्षेत्र के खरपरी के पास स्थित एक मैरिज हॉल से अपने मासूम पुत्र के साथ दावत खाकर घर जा रही थी। तभी बाहर निकलते ही बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया।