नई दिल्ली से फोटोग्राफी का काम कर कार से कानपुर लौट रहे कार सवारों की कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 32 में माइल स्टोन पर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई जिसके चलते एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।