गोड्डा: बड़हरा: मंगेतर से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Dec 6, 2025 शनिवार शाम नगर थाना क्षेत्र के बड़हरा गाँव में एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पीड़ित को घरवालों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। पीड़ित का नाम पवन मांझी है। घरवालों ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल माह में तय हुई है। मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद ये घटना घटी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी थी।