शुजालपुर में डंपर की टक्कर से हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती की मौत हो गई है। इन घटनाओं में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती ने शुक्रवार को हुई घटना के बाद शनिवार को दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान हुई युवती की मौत पुलिस के अनुसार, पहली घटना में एक डंपर ने बाइक सवार देवी सिंह को टक्कर मार दी थी।