प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित नगर निगम परिसर में नव निर्मित सदन हॉल का महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने रविवार समय 4 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने हॉल की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे। वहां पर बनाई गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।