बंडोल में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन रविवार को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्राम बंडोल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का द