जालौर: जालौर के रामा गांव में सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को ड्राइवर यूनियन ने 1लाख 28 हजार रुपए की राशि सौपी
Jalor, Jalor | Jul 18, 2024 नौसरा थाना क्षेत्र के रामा में गत 11 जुलाई को सड़क हादसे में दीपाराम की मौत हुई थी। जिस पर ड्राइवर एकता यूनियन ने मृतक के परिवार को 1 लाख 28 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी हैं। रामा निवासी दीपाराम 11 जुलाई को दोपहर में रामा से नौसरा वाली सड़क पर बैठकर बाइक की चैन ठीक कर रहा था। इसी दौरान कर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी आज परिजनों को राशि दी गई है।