हिंडौन खानसामा युद्ध के सम्मान में रविवार दोपहर 3:00 बजे वृंदावन रिसोर्ट में विजय दिवस समारोह आयोजित हुआ। समारोह में 21 वीं राजपूत बटालियन दी राजपूत रेजीमेंट से संबंधित रहे पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूर्ण उल्लास के साथ 55 वां विजय दिवस समारोह मनाया।वर्ष 1971 में बांग्लादेश की लडाई में भारतीय सेना राजपूत रेजीमेंट के वीर सैनिकों ने साहस दिखाया।