गुरुवार की दोपहर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कटहल डीह गाँव में सड़क पर अचानक बैल दौड़ जाने के कारण बाइक सवार युवक घायल हो गया। घरवाले घायल जीतन पहाड़िया को लेकर सीएचसी पहुँचे लेकिन उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। घरवाले शाम में सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ इलाज चल रहा है।घायल स्कूल से अपने घर कटहल डीह जा रहा था।