रामपुर: जामा मस्जिद कमेटी ने कलेक्ट्रेट में एडीएम और एएसपी को मेमोरेंडम देकर आगामी रमज़ान माह में की व्यवस्थाओं की मांग
Rampur, Rampur | Feb 27, 2025 गुरुवार को दोपहर एक बजे के आसपास जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फैजान खान के नेतृत्व में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी कलेक्ट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी प्रशासन हेम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को मेमोरेंडम देकर आगामी रमजान माह के लिए बिजली, पानी व ट्रैफिक प्लान सहित अन्य व्यवस्थाओ की माँग की है।