देवरिया के तरकुलवा ब्लॉक स्थित सोनहुला रामनगर में शनिवार दोपहर एक बजे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने छोटी गंडक नदी किनारे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाए और नदियों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए।