झांसी: झांसी में 54 हजार लोगों ने अदा की बकरीद की नमाज़, अल्लाह को राजी करने के लिए दी जा रही कुर्बानी और मांगी गई दुआएं
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 झांसी में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज़ अदा की गई। इस दौरान नमाज़ियों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआएं कीं। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं, नमाज़ अदा कर घर लौटे लोगों ने अल्लाह को राजी करने के लिए कुर्बानी दीं। अब कुर्बानी का सिलसिला आगामी तीन दिन तक चलता रहेगा।