कन्नौज जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर शाम तालग्राम थाना क्षेत्र के अंडरपास के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। एक कार और बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान फर्रुखाबाद जनपद के उगरापुर गांव निवासी अरुण कुमार (30) पुत्र बादशाह के रूप में हुई है