खूंटी: दिगादोन गांव में रेल लाइन के पास वज्रपात से बैल की मौत
Khunti, Khunti | Jul 23, 2025 कुदलुम पंचायत के दिगादोन गांव में बुधवार को हुई वज्रपात की घटना ने एक गरीब किसान की आजीविका पर संकट खड़ा कर दिया। तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से किसान थोमस टोप्पो का एक बैल मौके पर ही मारा गया।