मोठ: चिरगांव में श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति और उल्लास का संगम
Moth, Jhansi | Nov 30, 2025 चिरगांव | पहाड़ी बुजुर्ग राष्ट्रीय बाबा महाराज मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रविवार शाम 4 बजे श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम दिखाई दिया। कथा व्यास पंडित रमाकांत व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएं और पुतना वध प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। उनके प्रवचनों में करुणा, धर्म स्थापना और सकारात्मक जीवन