बाघमारा/कतरास: केशलपुर दुर्गा पूजा मैदान में विराजे गणपति बप्पा ,विधायक मथुरा महतो व पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने किया उद्घाटन।
गणपति बप्पा मोरिया के आगमन के साथ हिंदू का पवित्र त्यौहार की शुरुआत हुई है ।कतरास के केशलपुर दुर्गा पूजा मैदान में विशालकाय गणपति की प्रतिमा विराजमान है। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। 11 फीट की गणेश की प्रतिमा देखते ही बनती है।