रामपुर: बुधवार को रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Nov 12, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रज़ा पुस्तकालय में सेवा पर्व 2025 के तहत 'विकसित भारत के रंग, कला के संग' विषय पर विद्यार्थियों की कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशक डॉ० पुष्कर मिश्र ने किया। डॉ० मिश्र ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों की रचनात्मकता और 2047 के 'विकसित भारत' के प्रति उनकी भावना का सजीव उदाहरण है।