बहल: जिले में डीसी ने फसल खरीद कार्य सुचारू ढंग से चलाने के लिए मंडियों में बनाई अधिकारियों की कमेटी
Bahal, Bhiwani | Mar 24, 2024 जिला में रबी फसल खरीद कार्य को सुचारू व नियमित ढंग से चलाने के लिए डीसी नरेश नरवाल ने प्रत्येक मंडियों पर कमेटी बनाकर अधिकारियों की नियुक्ति की है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल खरीद कार्य के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्तत नहीं होनी चाहिए। इसके साथ केवल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत फसल की खरीद की जाए।