मथुरा: थाना हाईवे के सौख रोड पर अज्ञात वाहन ने ईको गाड़ी को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
थाना हाईवे के सौख रोड़ पर बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे एक ईको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें चार दोस्तों में से एक की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तो मृतक सोनू पुनिया पुत्र नेपाल निवासी शिवपुरी मंडी चौराहा की मौत हो गई पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम भेजा और मामले की जांच में जुट गई ।