जगाधरी: यमुनानगर के कपाल मोचन में 1 नवंबर से उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला शुरू, श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू
उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध कपाल मोचन मेला 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है लेकिन 6 दिन पहले ही मेले में रौनके शुरू हो गई है। आज दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार कपाल मोचन के तीनों सरोवर में पानी छोड़ दिया गया है। जैसे ही सरोवर में पानी छोड़ा गया है तो देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का पहुंचना भी शुरू हो गया है।