बिहिया: बरनवां महादलित टोला में शिविर का आयोजन, 187 आवेदन प्राप्त हुए
Behea, Bhojpur | Mar 26, 2025 बरनवां पंचायत क्षेत्र के बरनवां महादलित टोला में आयोजित शिविर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों में राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल है।