जोगबनी कटिहार रेलखंड पर चलने वाली डीएमयू ट्रेन में अलग से डीजल इंजन लगाया जा रहा है। रविवार को दस बजे स्थानीय लोगों ने अपनी बातों को रखते हुए कहा इस रेलखंड पर डीएमयू ट्रेन की स्थिति ठीक नहीं है। डीएमयू ट्रेन में अलग से डीजल इंजन लगा कर ट्रेन परिचालन किया जा रहा है। इस रेलखंड पर ईएमयू लोकल ट्रेन परिचालन की मांग लोगों ने की।