गोड्डा: मेहरमा चौक के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Feb 18, 2026 बीती शाम मेहरमा चौक के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से मजदूर राकेश कुमार की मौत हो गयी। मृतक भागलपुर जिला के इशीपुर थाना क्षेत्र के कमलचक का रहने वाला था। पुलिस ने बुधवार की सुबह मामला दर्ज कर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मृतक मजदूरी करने मेहरमा आता था।