गोपालगंज: डुमरिया गांव में झोपड़ी में घुसी बस, हादसे में दो बच्चों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। एक अनियंत्रित स्कूल बस गांव की झोपड़ी में जा घुसी, जिससे झोपड़ी में मौजूद दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।