आरा: उगना गांव में शौच करने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से हुई मौत, आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Feb 7, 2025 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना गांव में शौच करने गए 55 वर्षीय बुजुर्ग कामेश्वर राम की पोखरा में डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों द्वारा पोखरा से शव को निकाल कर अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार शाम 4:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।