मोरंग: किन्नौर के लिप्पा नाले में बादल फटने से सेब बगीचे तबाह, लोगों में खौफ, नाले में अभी भी बादल फटने की आवाजें आ रही हैं
Morang, Kinnaur | Aug 29, 2025 लिप्पा गाँव के नाले मे शुक्रवार सुबह करीबन 5 बजे के आसपास भयंकर बादल फटने से नाले मे बाढ़ आई है। इस बाढ़ ने नाले के आसपास सेब के बगीचो को तबाह किया है।और बाढ़ का पानी लोगों के सेब से लदे पेड़ो समेत खेतो को बहा ले गया है। लिप्पा निवासियों के अनुसार अभी भी नाले के ऊपरी तरफ बादल फटने के आवाजे आ रही है।वीडियो शुक्रवार सुबह 8:50 बजे प्राप्त हुई है।