मेहदावल: ढोढ ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के पास गंदगी देख भड़के खंड शिक्षा अधिकारी
मेहदावल तहसील क्षेत्र के ढोढ ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार दोपहर 1:00 बजे विद्यालय निरीक्षण के दौरान गंदगी देख खंड शिक्षा अधिकारी भड़क उठे। वही इस मामले में उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित करने के लिए पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल परिसर के बाहर संपर्क मार्ग पर सफाई व्यवस्था बेहद खराब है।