बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भोजीपुरा थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भैरपुरा से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम नवल किशोर पुत्र अनोखे लाल कश्यप निवासी ग्राम मैमोर थाना भोजीपुरा बताया है ।पुलिस ने अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और मामले में कार्रवाई शुरू कर दि है।