जयपुर: ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके के ऑटोमोबाइल नगर में गो गैस सीएनजी पंप पर महंगे दाम पर आधा अधूरा गैस दिया जा रहा है
Jaipur, Jaipur | Mar 24, 2026 ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित ऑटोमोबाइल नगर में गो गैस सीएनजी पंप पर₹65 लीटर वाली गैस को 80 से 85 रुपए लीटर में ऑटो चालकों को बेची जा रही है और वह भी उसकी मजबूरी में खरीदने के लिए तैयार है ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में गैस नहीं मिल रही है एक ऑटो चालक को तीन से चार किलो गैस ही उपलब्ध करवाई जा रही है। कीमत भी ज्यादा वसूली जा रही है