विश्व कप विजेता महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का 4 दिसंबर को निवाड़ी आगमन निर्धारित है। उनके स्वागत एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं, आयोजक कुलदीप दुबे ने आज 3 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं।