मथुरा: आर्य समाज रोड रेलवे फाटक के समीप बंदरों की उछल कूद के कारण ट्रांसफार्मर पैनल में लगी आग
सोमवार की रात थाना कोतवाली के आर्य समाज रोड पर बंदरों की उछाल-कूद से एक ट्रांसफार्मर पैनल में आग लग गई तेज धमाके की आवाज से लोग इधर-उधर भागे और ट्रांसफार्मर पैनल ने तेजी से आग पकड़ ली लोगों ने दमकल को सूचना दी 1 घंटे की देरी तक गाड़ी नहीं पहुंची तो लोगों ने मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पानी का प्रयास किया देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने काबू पाया