इछावर: जिले के भैरू झरने में डूबने से दो छात्रों की मौत, शव निकाले गए, पुलिस जांच में जुटी
सीहोर: जिले के भैरू झरने में डूबने से दो छात्रों की मौत। रेस्क्यू कर शव निकाले गए। जिले के भैरू झरने में डूबने से दो छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। VIT यूनिवर्सिटी के पांच छात्र पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे जहां सेल्फी लेते वक्त दो छात्र डूब गए। सोमवार को रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू चलाया और झरने में डूबे दोनों छात्रों के शव को बरामद कर लिया है।