फैज़ाबाद: अयोध्या में अवैध खनन पर कसा शिकंजा, तीन माह में पौने दो करोड़ का जुर्माना, खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर एक अप्रैल से 30 जून तक लगभग 1,79,50,746 का जुर्माना किया है। जिसमें अब तक लगभग 9,50,000 रुपये की वसूली की गई है।जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि टीम खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है।