सरायगढ़ में चलती ट्रक के कंटेनर में अचानक लग गई आग,पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को दी जानकारी दी। इसके बाद हाईवे किनारे मौजूद लोगों ने मोटर चलाकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से ट्रक जलने से बच गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।