पंचकूला: बरवाला, रायपुर रानी अनाज मंडी में लिफ्टिंग नहीं होने से किसान परेशान, मंडी में बोरियों के ढेर लगे
बरवाला, रायपुर रानी अनाजमंडी में लिफ्टिंग न होने से मंडी में गेहूं के अंबार लगे पड़े है, जिसकी वजह से किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ खराब मौसम की भी किसानों को चिंता सता रही है। यदि लिफ्टिंग की बात करें तो बहुत कम मात्रा में गेहूं की लिफ्टिंग बरवाला रायपुर रानी मंडी से हो रही है। ऐसे में किसानों को आर्थिक रूप से लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।