भगवानपुरा में सक्षम जीवन कौशल पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन। भगवानपुरा में जनजातीय कार्य विभाग के विकासखंड कार्यालय परिसर में जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सक्षम जीवन कौशल पर आधारित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी हैं,गुरुवार को दूसरे चरण का समापन किया गया।