दाउदनगर शहर के बाजार रोड चावल बाजार सहित अन्य इलाकों में नगर परिषद के सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी अभियान चलाया गया। बताया गया कि 9 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लगभग 2100 रुपए जुर्माना की वसूली की गई है और 5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया है।