पर्वतपुर गांव में पारंपरिक स्थल पर होलिका दहन को लेकर तीन दिन तक विवाद चलता रहा। सोमवार और मंगलवार को सहमति न बनने के कारण दहन नहीं हो सका और मौके पर पुलिस व राजस्व टीम तैनात रही। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य की मौजूदगी में सहमति बनी कि इस वर्ष पुराने स्थल पर दहन होगा, जबकि अगले वर्ष प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर किया जाएगा।