बखरी: बखरी अनुमंडल अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष गौरीकांत ठाकुर का निधन
बखरी अनुमंडल अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वर्तमान अध्यक्ष गौरीकांत ठाकुर के असामयिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।इधर निधन की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक, भाकपा के सुरेश सहनी,पीताम्बर ठाकुर आदि लोग उनके आवास पर पहुंच शोक व्यक्त किया।