ललितपुर: सदर कोतवाली पर थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनी समस्याएं समस्याओं एवं निस्तारण के संबंध में डीएम ने दी जानकारी
शनिवार सुबह करीबन 10:00 बजे से दोपहर करीब 2:00 तक सदर कोतवाली पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर लगभग 20 शिकायती पत्र आये। जिनमें से दो शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष शिकायती पत्रों के न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।