रामपुर: जामा मस्जिद में शब-ए-बरात पर जलसे का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Feb 4, 2026 शब-ए-बरात के अवसर पर जामा मस्जिद में बीती रात इशा के बाद जलसे का आयोजन हुआ। लगभग तीन बजे सलाम और दुआ के साथ जलसे का समापन किया गया। कार्यक्रम में कुरान की तिलावत, नात-ओ-हम्द और उलेमाओं ने तकरीर पेश की। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मौलवी रेहान खान, शहर इमाम मौलवी नासिर खान और नायब इमाम मौलवी फैजान खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।